रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पहले वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल तानिया क्रिकेट अकैडमी व स्ट्राइकर स्पोटर्स क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। 19 रन की जीत के साथ तानिया क्रिकेट अकैडमी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तानिया क्रिकेट अकैडमी 32.4 ओवर में 190 रन पर आउट हो गई। अलंकृत त्यागी ने 14 गेंद पर 4 चौकों व 6 छक्कों की मदद 54 रन की पारी खेली। कप्तान हर्षदीप ने 39, वेदांत कसाना ने 34 व अर्नव त्यागी ने 26 रन का योगदान दिया। हार्दिक कुमार ने 4.4 ओवर में 22 रन देकर 4 झटके।
अभिनव यादव व अंश तोमर को 2-2 विकेट मिले। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर स्पोटर्स क्रिकेट अकैडमी 31.2 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई। यजुर तेवतिया ने 61 गेंद पर 10 चौकों व 4 छक्कों की मदद से शानदार 85 रन की पारी खेली मगर टीम के अन्य बल्लेबाजों से सहयोग ना मिल पाने के कारण टीम को 19 रन से हार का सामना करना पडा। तानिया क्रिकेट अकैडमी के कप्तान हर्षदीप व अनंत ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्षदीप को मिला। बल्ले के बाद गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करने पर हर्षदीप को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।