रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गिरिराज आईपीएल सीजन 13 टी 20 में मोती क्रिकेट क्लब व फेरोसियस इलेविन के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में मोती किकेट क्लब 2 विकेट से विजयी रहा। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर मोती क्रिकेट क्लब ने फेरोसियस इलेविन को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। फेरोसियस इलेविन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन का विशाल स्कोर बनाया। रिशांत ठाकुर ने 32 गेंद पर 11 चौकों व 2 छक्कों कर मदद से 73 रन व शिवांक कुमार ने 34 गेंद पर 4 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 60 रन ठौंके।
सुमित राणा ने 17 गेंद पर 8 चौकों व 1 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। मोहम्मद शाहिद ने 45 व रोशी ने 38 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मोती किकेट क्लब की शुरूआत खराब रही मगर रॉकी ने 19 गेंद पर 4 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेल टीम को संभाल लिया। उनके बाद सरफराज नवाज ने महज 47 गेंद पर 16 चौकों व 10 छक्कों की मदद से 137 रन की पारी खेली। हामिद खान ने भी 22 गेंद पर 3 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए और टीम ने 17.5 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाकर 2 विकेट से जीत हासिल की। युवी ने 3 व प्रशांत ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरफराज नवाज को दिया गया।