स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी “लिटिल वंडर्स” का आयोजन किया गया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, एच-ब्लॉक, गोविंदपुरम, गाज़ियाबाद में प्री-प्राइमरी विंग के प्ले-ग्रुप से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी “लिटिल वंडर्स” का  आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों की अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जनहित स्कूल की प्रधानाचायर्र अरुणिमा रघुवंशी व विशिष्ट अतिथि अध्यापिका ऊषा काक रहीं। नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अत्यंत सुंदर एवं रचनात्मक प्रोजेक्ट्स तैयार किए। 

बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी अतिथियों एवं अभिभावकों को विस्तार से समझाया। विद्यालय के डायरेक्टर संदीप रूहेला व प्रदीप रूहेला ने कहा कि बच्चों को इस प्रकार का व्यावहारिक और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना विद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल एवं सीखने की रुचि में वृद्धि होती है। प्रधानाचार्या मोनिका सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post