बसंत पंचमी पर धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शिव बालाजी धाम मन्दिर का 9 वां स्थापना दिवस


◼️अयोध्या धाम में भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार से होगा अखण्ड रामायण पाठ शुरू



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के प्रांगण में श्री शिव बालाजी धाम मन्दिर का 9 वां स्थापना दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। अयोध्या धाम में भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार 22 जनवरी की सुबह 10 बजे मन्दिर प्रांगण में अखण्ड रामायण का पाठ रखा जाएगा। जो 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर संपूर्ण होगा। रामायण पाठ के संपन्न होने पर प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन कर मन्दिर का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। यह जानकारी मन्दिर के पुजारी पण्डित राजीव मिश्रा ने दी है। 

उन्होंने बताया कि हर बार की तरह मन्दिर का स्थापना दिवस सभी भक्तों के सहयोग से जगदम्बा भजन मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के मन्दिर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर रामायण का पाठ रखा जा रहा है जिसमें सभी भक्तों से आने का आग्रह किया जा रहा है। वहीं RWA  कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी,निवासी अनुजा बंसल,  आदि ने सभी निवासियों से इस पावन अवसर पर शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post