रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एनएच 9 स्थित गुरुकुल द स्कूल के यंग सीईओ ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढाते हुए अपने बनाए प्रोडक्टस को लॉंच किया। उनके प्रोडक्टस का मूल्यांकन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने किया और उनके बनाए प्रोडक्टस की सराहना की। व्हाइट कैनवस इंडिया के फ्लैगशिप कार्यक्रम यंग सीईओ के अन्तर्गत शुक्रवार को हुए प्रोडक्ट लॉन्च समारोह में स्कूल के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने अपने मर्चेंडाइज, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां सिग्नेचर परफ्यूम जैसे प्रोडक्टस को लॉन्च किया।
छात्र-छात्राओं की चार टीमों इमरजेंस, एसवाना जाइफ व एल्योर ने अपने प्रोडक्टस की खूबियों के बारे में भी बताया और उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की रणनीति की जानकारी भी दी। लेखक एवं राजनीतिक रणनीतिकार शांतनु गुप्ता, व्हाइट कैनवस इंडिया के संस्थापक एवं डिजाइन थिंकिंग के प्रणेता समरेश शाह, व्यावसायिक रणनीति विशेषज्ञ आशुतोष रॉय, निवेश विशेषज्ञ दीक्षा निगम व कॉर्पाेरेट लीडरशिप प्रोफेशनल प्रियंका सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार प्रोउक्टस का मूल्यांकन किया और अपने अनुभवों से उनका मार्गदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक सचिन वत्स व प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने छात्र-छात्राओं के प्रोडक्टस की सराहना की और कहा कि ष्गुरुकुल द स्कूल किताबी ज्ञान के साथ.साथ अनुभवात्मक और उद्योग.संरेखित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यंग सीईओश् जैसी पहल छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाती है।