श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में बसंत पंचमी पर भव्य आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- माघ मास की पंचमी तिथि को श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सम्मानित सदस्य, अध्यापिकाएं तथा विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने हैड गर्ल के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया तथा छात्राओं ने मां सरस्वती के समक्ष नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती पूजन के बाद हवन किया गया।

विद्यालय के मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल ने मां सरस्वती का पूजन करके छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से दिनेश कुमार गोयल ( सोप वाले) मोहित गुप्ता, आलोक गर्ग, शरद कुमार गर्ग, शिवांक गर्ग, विभोर गोयल, विपिन कंसल  इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post