रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सेक्टर 12 प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व की धूम रही। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर उनसे ज्ञान व कला का वरदान मांगा गया। स्कूल की निदेशिका मुनीष अग्रवाल एवम् स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त मॉं सरस्वती की उपासना की गई।
स्कूल के बच्चे बसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय रंग पीले रंग के वस्त्रों में स्कूल आए और उनकी पूजा-अर्चना की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि यह पर्व नवीन सृजन का पर्व है तथा विकास एवम् समृद्वि का सूचक है। इसी कारण इस पर्व पर मंां सरस्वती से आने वाले समय के लिए अपना आशीष देने की कामना की जाती है।