◼️प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया।
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद/मुरादनगर :- भारतीय सेन समाज मुरादनगर ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली। साथ हीं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह मुख्य अतिथि के रूप में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी शामिल हुए। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है। उनके कार्य किसी एक जाति के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए होते हैं। इसी कारण वे समस्त समाज के लिए अनुकरणीय होते है। उन्होंने समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि के पी सिंह रहे। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने का अहावान किया। राष्ट्रीय नंद समाज के प्रदेश महामंत्री विनोद सेन चंदेला ने सभी से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। अध्यक्ष राजकिशोर व अतिथियों ने कर्पूरी ठाकुर व सेन महाराज के चित्रों पर फूल चढ़ाकर एवं दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। संचालन चेतन प्रकाश ने किया।
सोनू सेन विनोद सेन रेलवे वाले मुकेश सेन निरंजन सिंह घनश्याम ठाकुर अरविंद कुमार शांति स्वरूप बलराज प्रदीप अनुराग सेन रोहित सेन सुभाष हर्षित धीरज अंकित चौहान कार्तिक प्रवेश प्रधान विनोद चंदेला पवन सेन मोहित पंकज भारद्वाज, महेश वैद्य, डॉ रामकिशोर गौतम, डॉ रवि दत्त सेन, डॉ प्रवीण सेन, प्रमोद तोमर, संजीव तोमर, डॉ सचिन सेन, पंकज सेन, प्रवेश सेन, आदि भी मौजूद रहे।