रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गणतंत्र दिवस पर विशेष रागरंग आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए वा नाटक प्रस्तुती के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ध्वजारोहण सरदार दामोदर सिंह जग्गी डायरेक्टर ने किया, सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी अध्यक्ष ने सभी बच्चो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के उप प्रबंधक के दयाल सिंह जग्गी ने सभी अभिभावकों वा अथितियो का स्वागत किया।
विधालय की प्रधानाचार्या सतविंदर कौर ने सभी बच्चो को गणतंत्र दिवस की जानकारी प्रदान की उप प्रधानाचार्य दीपिंद्र कौर ने शहीद महापुरुषों को नमन करते हुए परमपिता परमात्मा से बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय की सहायक अद्यापिकाओ का सहयोग रहा और बच्चो को फल वितरित किये।