श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास से मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस को बहुत हर्षोल्लास से मनाया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले) एवं मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल ने  ध्वजारोहण किया। सभी ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम् गीत का गायन कर  राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से मोहित गुप्ता, ईश्वर सिंह गुप्ता, विभोर गोयल, विपिन कंसल  इत्यादि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post