भागवत कथा जीव के कल्याण का मार्ग है: कार्तिक गोस्वामी




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लैंड क्राफ्ट गोल्फ लिंक के पॉम ड्राइव सोसाइटी में भागवत कथा में आज सातवें  दिन, वृंदावन से पधारे कार्तिक गोस्वामी ने श्री कृष्ण के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, कथा विश्राम एवं व्यास पूजन का अति सुंदर वर्णन किया, सभी श्रोता आत्म विभोर हो गए पूरा वातावरण भक्ति में बन गया। स्वामी ने बताया आज के दिन से ही ब्रिज में होली शुरू हो जाती है भागवत कथा के दौरान होली उत्सव में बड़े धूमधाम से बचाया गया।

कथा व्यास गोस्वामी ने कहा कि भागवत कथा सप्ताह का श्रवण मनुष्य को बड़े भाग्य से मिलता है और यह परम कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीव के कल्याण का मार्ग है। इसका श्रवण करने वाले से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और परम तत्व की जीव पर कृपा होती है। 
 श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान राजबाला त्यागी सचिन सिंगल, आशीष त्यागी। 

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा सिंघल कीर्ति सिंघल, मंजू सिंघल, अवनीश बंसल कविता बंसल अंशु त्यागी तरुण गोयल ममता त्यागी, तरु त्यागी , राकेश सैनी , दिनेश शर्मा एवं कपिल सिंघल, राजेंद्र त्यागी, डॉक्टर आरएन त्यागी,अजय बाबा सियानी आदि अन्य लोगों ने आनंद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post