◼️महापौर ने 15 दिन पहले बिलाल अहमद नामक व्यक्ति को दी थी चेतावनी लेकिन नही किया खाली
◼️नगर निगम की भूमि पर नही होने दिया जाएगा कब्जा: महापौर
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- लगभग 15 दिन पहले महापौर सुनीता दयाल ने तिगरी गोल चक्कर के पास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था और तिगरी गोल चक्कर से वापस शहर आते हुए एन एच 9 पर स्थित 195 मिर्जापुर स्थित 100 करोड़ो की भूमि है जिस पर महापौर सुनीता दयाल की नजर पड़ी, तो देखा एक बिलाल एहमद नामक व्यक्ति द्वारा भूसे की टाल बना ली गयी है।
महापौर ने गाड़ी रुकवाकर 15 दिन का समय दिया कि नगर निगम की भूमि से यह कब्जा स्वम हटा लें अन्यथा नगर निगम कार्यवाही करेगा और आज समय बीतने के बाद महापौर ने नगर निगम की टीम के साथ वहाँ पहुँची तो देखा कि लगभग 16 ट्रैक भूसा पड़ा हुआ है और कब्जा हटाने की कोई कार्यवाही नही हुई तो महापौर ने नगर निगम की गाड़ियां व समस्त कर्मचारियों टीम को मौके पर बुलवाया व सभी भूसा गाड़ियों में भरवाकर नगर निगम की गौशाला में जप्त कराया है।
महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि ताज हाइवे पर बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा भूसे की टाल की आड़ में किया जा रहा है जभी कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का समय भी दिया गया लेकिन स्वम अतिक्रमण नही हटाया गया जिसको लेकर आज नगर निगम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है साथ ही चेतावनी भी दी गयी है कि भविष्य में किसी प्रकार के कब्जे का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान सम्पत्ति अधीक्षक रामशंकर वर्मा,नायब ओमकार, सफाई इंस्पेक्टर एवं पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम उपस्थित रही।