मधुबन बापूधाम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई, अनाधिकृत निर्माण सील





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देशों में 24 जनवरी को प्रभारी प्रवर्तन जोन–03 के नेतृत्व में मधुबन बापूधाम क्षेत्र में व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान खसरा संख्या–370 (बुनकर मार्ट के निकट), मधुबन बापूधाम, गाजियाबाद स्थित भूमि पर अमित चौधरी, सूर्या प्रकाश, अजय सिंह, महावरी सिंह, जबर सिंह, ओमकार, जयवीर,जसवीर, उदयवीर सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण से बिना अनुमति के किए गए अनाधिकृत निर्माणों को सील बन्द किया गया।

सीलिंग कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, किन्तु प्राधिकरण पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्यवाही को शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत रूप से पूर्ण कराया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान स्थल पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख़्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, तथा बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post