रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुए गिरिराज आईपीएल सीजन 13 का ओपनिंग मैच मोती क्रिकेट क्लब व रीडक्स के बीच खेला गया। मैच को ने मोतीलाल क्रिकेट क्लब ने 28 रन से जीत लिया। मोती क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 260 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 18 चौके व 9 छक्के लगाए। दानिश मेवाती 32 गेंद पर 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद अरशद ने 21 गेंद पर 34 रन का योगदान दिया।
पंकज मिश्रा, निखिल व सचिन कुमार को 1-1 विकेट मिला। 261 रन के लक्ष्य के जवाब में रीडक्स जवाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन ही बना पाया और 28 रन से मैच हार गया। प्रतीक सिंह ने 31 गेंद पर 10 चौकों व एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए। निखिल ने 28 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। ठाकुर ने 24 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। सरफराज नवाज ने 33 रन देकर 3 व लजीर अहम ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। 145 रन की पारी खेलने व 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरफराज नवाज को दिया गया।