वाईवाईपीएल चौंपियन ने वसुंधरा यौ़द्धा को 29 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुए एचएमवी टी 20 आईपीएल सीजन 12 का पहला मैच वाईवाईपीएल चैंपियन ने 29 रन से जीत लिया। टीम ने वसुंधरा यौद्धा को हराया। टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि कुलदीप त्यागी ने किया। वाईवाईपीएल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वसुंधरा यौद्धा के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते वाईवाईपीएल चैंपियन 19.4 में 124 रन बनाकर आउट हो गए। धीरज पटवाल व कप्तान जसदेव नेगी ने 25-25 रन बनाए। 

वहीं लक्ष्मण मेहरा ने 17 व दिव्येंन्दु पाल ने 15 रन का योगदान दिया। दिनेश शर्मा, सचिन यादव, अग्रज व राहुल सिंह बिस्ट ने 2-2 विकेट लिए। वसुंधरा यौद्धा के लिए 125 रन का टारगेट भी बहुत कठिन साबित हुआ और टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ही आउट हो गई। राहुल सजवान ने 17, मोहित व अग्रज ने 15-15 रन का योगदान दिया  सत्तू, लक्ष्मण मेहरा, धीरज पटवाल व जसदेव नेगी ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरज पटवाल को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post