दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर गाजियाबाद में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातः विद्यालय में  अतिथि आगमन के पश्चात भारत माता पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। सभी गणमान्यों सहित छात्रों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तत्पश्चात घेाष व एनसीसी के छात्रों ने पथ संचालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।  

इस पावन पर्व की बेला पर विद्यालय द्वारा भैया बहनों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण तथा नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष राम प्रकाश अग्रवाल के द्वारा की गई। विद्यालय के प्रबन्धक दीपांशु पाल ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों से आग्रह किया कि वे भारत को एक संप्रभु एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सदैव अक्षुण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहें। साथ ही उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु सभी भैया बहनों को बढ़ चढ़कर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधकक दीपांशु पाल, पूर्व प्रबन्धक गिरीश चौधरी, आर के कालरा उप प्रधान सरस्वती शिशु मंदिर, सोरन सिंह विद्या भारती कार्यालय सचिव तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के बन्धुओं सहित विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना वर्मा, विद्यालय में गणित के प्रवक्ता सत्यप्रकाश, रविन्द्र मोहन शर्मा, विपिन शर्मा, श्रीमती राजबाला, श्रीमती वंदना शर्मा, नवीन, डॉ. सिम्मी, श्रीमती सुदीप्ता तथा सभी शिक्षकगण व अन्य गणमान्य सदस्यों सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post