रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
संस्था की निदेशिका निधि देवेश्वर ने सभीं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र के कोर्स समन्वयक श्याम सुंदर साहनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के जनक डॉ बी.आर अंबेडकर को याद किया और बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम वंदे मातरम के 150 वर्ष है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत और विकास को प्रदर्शित करता है।
अद्वैत पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक मनीराम पाठक ने बताया कि हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के राष्ट्रपति राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।साथ ही गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सेना की ताकत और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है। अंजलि त्यागी,प्राची नेगी,सुनीता सिंह,आरती मिश्रा,निखत सिद्दिकी, विजय उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।