रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और सभी ने देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कक्षा 9 व कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। जूनियर व सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत व उर्जा से भरे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी के अंदर देशभक्ति की उर्जा का संचार कर दिया।
वीर रस की कविताओं को सभी ने पसंद किया गया। भाषण प्रतियोगिता से भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले देश के वीर सपूतों व देश के संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरूषों को स्मरण करने का दिन है। आज के दिन हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को विकास के शिखर पर पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।