राजनगर रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन ने 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया


◼️ध्वजारोहण एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव, नगर मिगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी व पार्षद अजय शर्मा ने किया

◼️संस्था के अध्यक्ष सीए डी के गोयल, महामंत्री अमरीश कुमार त्यागी व कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी, देवेंद्र हितकारी समेत सभी पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाया



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन ने 77 वां गणतंत्र दिवस सेक्टर 4 स्थित कम्युनिटी हॉल में धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को नमन किया गया और कविताओं के माध्यम से देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी व पार्षद अजय शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने कहा कि आज भारत अपना 77 वां गण्तंत्र दिवस मना रहा है। 

भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी 1950 को हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया और लोकतन्त्र की जननी भारतभूमि उपनिवेश के विधि विधान से मुक्त हुई और हमारा लोकतंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया।तभी से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया जाता है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान व संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान की याद दिलाता है। 

नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर है। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र और एकता की भावना का जश्न मनाने का दिन है। गणतंत्र दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और हमारे संविधान में लिखे आदर्शों का सम्मान करने के लिए है। विशिष्ट अतिथि पार्षद अजय शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधनत्व के पेपर पर आधारित है। यह दिन उन अनंत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके त्याग और बलिदान की वजह से ही आज हम एक स्वतंत्र गणतंत्र में रह रहे हैं। 

राजनगर रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डी के गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्र की भावना जगाता है। यह दिन हमें अपनी भारतीयता पर गर्व करना सिखाता है और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। कवि व पत्रकार राज कौशिेक ने अपनी कविताओं से सभी के अंदर देशभक्ति का जज्बा भर दिया। संस्था के महामंत्री अमरीश कुमार त्यागी व कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।  

योगाचार्य व वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र हितकारी, उपाध्यक्ष, डॉ एस एस पुरी, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश भोला, पंकज भारद्वाज, सौरभ गर्ग, महिला विंग की अध्यक्ष सिमरन रंधावा, जितेंद्र रंधावा, राजीव त्यागी, एस एन अग्रवाल, राकेश छारिया, वीरेंद्र सारस्वत, जगमोहन त्यागी, आरुज अग्रवाल, के पी गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राजीव मोहन, जयकुमार गुप्ता, दीपक मित्तल, आर एन पांडे, मोतीलाल गर्ग, सुनील दत्त, जयवेंद्र गुप्ता,प्रशांत गर्ग, निशांत गर्ग, मुकुल त्यागी, CA राकेश छारिया,राजीव त्यागी (नवादा),ए के त्यागी आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post