2 फरवरी 2026 से आरटीई दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होगी प्रारंभ


◼️तीन चरणों में होंगे आवेदन इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने उठाई व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- जिले के अभिभावकों की लंबी प्रतिक्षा के बाद आखिकार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई)के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिलों की प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही है। यह प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी।इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी विवेक त्यागी ने बताया कि आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। इसके लिए अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आरटीई आवेदन के चरण इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं—
पहला चरण: 2 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026
दूसरा चरण: 21 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026
तीसरा चरण: 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026
इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब अभिभावकों तक सही जानकारी नहीं पहुंच पाने के कारण अनेकों बच्चे आरटीई का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

एसोसिएशन ने मांग की कि आरटीई दाखिलों से संबंधित जानकारी को ग्राम पंचायतों, वार्डों, सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए, ताकि कोई भी आरटीई के अंतर्गत आने वाला बच्चा शिक्षा के मौलिक  अधिकार से वंचित न रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post