गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए विनीत दुबे को यूपी टीम में शामिल किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मार्गदर्शन क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ी विनीत दुबे की गेंदबाजी अब रणजी ट्रॉफी में विपक्षी टीमों के छक्के छुडाएगी। उन्हें यूपी की रणजी टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी में अभी यूपी को दो और मैच खेलने हैं और इन मैचों में गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए उन्हें यूपी की टीम में शामिल किया गया है। 

मार्गदर्शन क्रिकेट अकैडमी के निदेशक दीपक पुनिया ने बताया कि विनीत दुबे को रविवार की सांय यूपी की रणजी टीम से कॉल आई थी और उन्हें तुरंत लखनऊ पहुंचने के लिए कहा गया। विनीत सोमवार को लखनऊ रवाना हो गए यूपी का 22 जनवरी से झारंखड के साथ मुकाबला होना है। यह मुकाबला ?इकाना क्रिकेट स्टेडियम,, लखनऊ में होगा। विदर्भ के साथ यूपी का मुकाबला 29 जनवरी से विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम नागपुर में होगा। 

पिनीत दुबे का इससे पहले सीके नायडू ट्रॉफी, अंडर 23, अंडर 25 स्टेट ए सीनियर ट्रॉफी के लिए भी यूपी की टीम में चयनं हो चुका है। यूपी क्रिकेट लीग में भी पिछले 3 वर्षो से उनका चयन हो रहा है। यूपी की टीम में शामिल होन के बाद से विनीत दुबे को बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post