संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा कमेटी का हुआ गठन, संजीव बखरवा बने अध्यक्ष




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा 17 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई समिति का गठन किया गया।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए संजीव बखरवा (एडवोकेट) को चुना गया। महामंत्री पद की जिम्मेदारी शीलांकुर केन को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए आनंद सिंह चंद्रेश को चयनित किया गया।

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महासभा के सभी सदस्यों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post