चौधरी चरण सिंह, किसानों के मसीहा, भारत के सच्चे सपूत: सपा





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सादगी, सरलता, नैतिकता, सत्य, अहिंसा की प्रतिमूर्ति, भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, प्रताड़ितों के मसीहा, गाँव, गरीब की आवाज श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की जयंती 'किसान दिवस' के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के 'किसान-पुत्र' चौधरी चरण सिंह की जयंती पर, पूरा राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन ग्रामीण भारत और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। एक साधारण किसान परिवार से उठकर देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचने वाले चौधरी साहब, अपनी बेमिसाल ईमानदारी, सिद्धांतों की दृढ़ता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधारों को लागू किया, जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए कई नीतियां बनाईं।

वीरेंद्र एडवोकेट महानगर अध्यक्ष ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मानना था कि "यदि देश का किसान खुश नहीं, तो देश खुश नहीं" और देश की खुशहाली किसानों की समृद्धि पर निर्भर करती है .. 
वे भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने और कांग्रेस से अलग होकर पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने वाले नेताओं में से एक थे। परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ खड़े होकर, उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रदर्शन किया, जो आज भी प्रेरणादायक है। उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए, उन्हें मरणोपरांत 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर धर्मवीर डबास प्रदेश सचिव ने इस अवसर पर कहा कि आज, जब किसान अपनी आवाज़ उठा रहे हैं, चौधरी चरण सिंह की विरासत हमें याद दिलाती है कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा गांवों और किसानों में बसती है. उनकी विचारधारा और संघर्ष हमें हमेशा ग्रामीण भारत की समृद्धि और सम्मान के लिए काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष जेपी कश्यप ने कहा कि हमें चौधरी चरण सिंह के विचार से प्रेरणा ले सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक गैरबराबरी दूर करने का प्रयास करना चाहिए, तथा जाति और धार्मिक पाखंड से ऊपर उठकर समाज और जमात को जोड़ने का कार्य करना चाहिए, तभी देश में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की नींव मजबूत होगी।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से
जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट 
महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट 
जिला महासचिव नितिन त्यागी प्रदेश सचिव 
धर्मवीर डबास पूर्व महानगर अध्यक्ष जेपी कश्यप वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट प्रदेश महासचिव महिला सभा मधु चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा राज देवी चौधरी महानगर उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव यासमीन कौशल मोहम्मद कल्लन पार्षद महानगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव यूथ अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना एडवोकेट बिग्रेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान जिला अध्यक्ष महिला सभा दुर्गेश चौधरी महानगर अध्यक्ष महिला सभा किरण कालिया महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद अब्बास हैदर जिला सचिव कृष्ण यादव बाबा साहब वाहिनी जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह गौतम प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ताहिर हुसैन अजय कुमार जावेद कुरैशी निसार कस्सर दिवाकर गुप्ता सोनू प्रधान साजिद सैफी रोजी खान ज्योति सिंह साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा स्वाति श्रीवास्तव बॉबी उपाध्याय जयवीर सिंह दीप्ति कश्यप निकिता सिंह सौदान गुर्जर जिला सचिव विनय चौहान हरेंद्र गुर्जर तुषार चौधरी विजय चौहान पप्पू चौहान रिजवान चौधरी राहुल रावत कार्यालय प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post