रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गाज़ियाबाद महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मेरठ रोड–मोड़ स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर पुष्प सज्जा की गई। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि “चौधरी चरण सिंह ने किसान, गांव और गरीब को राजनीति के केंद्र में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन किसान हितों, सामाजिक न्याय और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।” उन्होंने आगे कहा कि “चौधरी साहब का जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनका योगदान भारतीय राजनीति के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।”
पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि “चौधरी चरण सिंह ने ग्रामीण भारत और किसानों की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखा। उनकी नीतियों ने देश की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ किया। वे सच्चे अर्थों में किसानों के मसीहा थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम नागरिकों में गुड़ एवं गन्ना वितरित कर किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई तथा इसे चौधरी चरण सिंह को सच्चे अर्थों में स्मरण एवं समर्पण के रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, महामंत्री राजेश त्यागी, मंत्री गुंजन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गौरव चोपड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, अनीता शर्मा, प्रीति चंद्रा, संदीप चौधरी, मनबीर चौधरी, प्रमोद चौधरी, सुभाष चौधरी, मनोज चौधरी, विक्रम चौधरी, विनीत चौधरी, बलराम रावल, अमित रंजन, ऋचा भदौरिया, मधुकर त्यागी, राहुल गोयल, हेमंत कुमार, गजेंद्र सिंह, राम त्यागी, आशीष चौधरी, राजू पंचाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।