रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हरि प्रसाद गिरी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में थ्रीएस क्रिकेट अकेडमी व वीनस क्रिकेट अकैडमी के बीच मुकाबला हुआ। मैच थ्रीएस क्रिकेट अकैडमी ने 69 रन से जीत लिया। सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर थ्रीएस क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाए। वर्चस्व मलिक ने 98 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 99 रन की पारी खेली।
जयंत ने नॉट आउट 25 25 रन, अलंकृत त्यागी ने 23 व कार्तिक ठाकुर ने 22 रन का योगदान दिया। कप्तान अर्नव त्यागी ने 35 रन व अजीम त्यागी ने 37 रन देकर 3-3 विकेट झटके। 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वीनस क्रिकेट अकैडमी 34ण्3 ओवर में 168 रन पर ही आउट हो गई। अंश शर्मा ने 29, वेदांत कसाना ने 27 व नक्श ने 23 रन का योगदान दिया। पार्थ दाधीच ने 26 रन देकर 4 लिए। अर्नव श्रीवास्तव ने 20 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वर्चस्व मलिक को दिया गया।