मिगसन मार्वल्स ने निलायंस वारियर्स को 6 विकेट से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित एसबी ब्लेसिंग चैंपियन टी 20 ट्रॉफी का लीग मैच मिगसन मार्वल्स इलेविन व निलायंस वारियर्स के बीच खेला गया। मैच में मिगसन मार्वल्स इलेविन 6 विकेट से विजयी रही। मैच में टॉस निलायंस वारियर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और टीम 12.2 ओवर में 104 रन बनाकर पर ही आउट हो गई। शुभम मिश्रा ने 19, रजत रावल ने 17 व रघुवीर सिंह रावल ने 15 रन का योगदान दिया।

 सुशांत सक्सेना ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके।  मनीष चौहान ने 3.12 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। मिगसन मार्वल्स ने 105 रन का टारगेट 11.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। सैंडी ने 32 गेंद पर 6 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली। सुशांत सक्सेना ने 12 रन का योगदान दिया। अश्विनी जायसवाल ने 2 विकेट लिए। सुशांत सक्सेना को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post