रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विष्णु एनक्लेव की मुख्य सड़क का उद्घाटन महापौर सुनीता दयाल द्वारा किया गया। जिसमें समस्त कालोनीवासियों ने बहुत ख़ुशी से महापौर सुनीता दयाल का स्वागत किया। बहुत प्रयासों के बाद इस सड़क का निर्माण हो रहा है। वार्ड 56 के पार्षद मनोज त्यागी ने भी इस कार्य को प्रारम्भ कराने में बहुत प्रयास किया। समाज सेविका शैली ने कई वर्षो तक इस सड़क को बनवाने के लिए हर वर्ष बहुत प्रयास किया। जिसमें सड़क की समस्या हेतु अखबारों के माध्यम से भी सरकार का ध्यान इस और दिलाया। आज समस्त कालोनीवासीयो की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था। सब महापौर एवं पार्षद का धन्यवाद करते नहीं थके।
महापौर के सड़क का उद्घाटन करने के पश्चात शैली ने पटका पहना एवं सम्मान भेंट देकर महापौर सुनीता दयाल एवं पार्षद मनोज त्यागी को सम्मानित किया। जिसमे समस्त कालोनीवासी साथ रहे। इस कार्य में सभी माताओ बहनो में हर्षोउल्लास रहा। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से बीकेएस पाल मंडल मंत्री,संजय शर्मा,छिद्दी सिंह, सूरज वीर सिंह, महेश शर्मा , अमरदीप , अखलेश शर्मा , सुधीर , पंकज शर्मा , आशुतोष शर्मा,संजू गुप्ता, राहुल शर्मा,वेद खटटर,हरसन सिंह एवं समस्त कालोनीवासी शामिल हुए। सहयोग देने के लिए महापौर एवं पार्षद मनोज त्यागी का समस्त कालोनीवासियों की और से धन्यवाद।