अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'अटल तिरंगा सम्मान-2025' कार्यक्रम का आयोजन





विशाल वाणी.....✍🏻

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 'अटल तिरंगा सम्मान-2025' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 दिसंबर 2025 को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में होगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। संगठन तिरंगा यात्राएं, सामाजिक सेवा, वृक्षारोपण और शहीद सम्मान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता रहा है। इस बार का अटल तिरंगा सम्मान समारोह भी राष्ट्रवाद और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने मीडिया को बताया कि सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में पद्मश्री डॉ. नलिनी और पद्मश्री डॉ. कमलिनी, ब्रिगेडियर गौतम गांगुली, शौर्य चक्र विजेता कमांडो प्रवीण कुमार तेवतिया, डॉ. वेद प्रकाश टंडन, डॉ. नीतू कुमारी नूतन, डॉ. करतार सिंह, अनुराधा शर्मा, रंजना झा, अपूर्वा चौधरी, उमा छेत्री, बी.के. प्रसाद (IAS), मुकेश कुमार सिंह, नरेन्द्र वैष्णव, मदन मोहन पालीवाल और राकेश कुमार वन्दे मातरम् शामिल हैं।

संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रहित में कार्य करने वाले लोगों को प्रेरणा देने का प्रयास है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल तेवतिया ने भी इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यह समारोह न केवल सम्मानित व्यक्तियों के योगदान को सराहेगा, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post