जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, में करियर फेयर का आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विद्यालय परिसर में कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों के लिए करियर फेयर का आयोजन किया गया। इसमें के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, भारतीय कला और डिजाइन संस्थान, शिव नादर विश्वविद्यालय, एलसीआई समूह- विदेश में अध्ययन। सी.पी. नई दिल्ली, पारुल यूनिवर्सिटी - दिल्ली एनसीआर, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी नीमराना राजस्थान, पहल डिजाइन - दिल्ली एनसीआर, एसजीटी यूनिवर्सिटी - गुरुग्राम, टेकवेल ओवरसीज - दिल्ली- (रोहिणी) (गुरुग्राम) (नोएडा) सहित लगभग 13 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को कक्षा 11 एवं 12 के बाद उपलब्ध पाठ्यक्रमो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ ने कहा कि करियर फेयर से बच्चो को सही कोर्स एवं कॉलेज चुनने में मदद मिलेगी और इस प्रकार के आयोजन विद्यालय भविष्य में भी करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post