रालोद खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने संजीव चौधरी


 

रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोक दल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने संजीव चौधरी को रालोद खेल प्रकोष्ठ का गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। 

गुरुवार को नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर व अन्य नेताओं ने संजीव चौधरी को खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा। 

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में चौधरी नीरपाल कहा कि रालोद मुखिया व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी युवाओं को खेलों के माध्यम से रोजगार व उन्हें तन-मन से मजूबत करने को दिशा में सराहनीय कदम उठा रहे हैं। रालोद युवाओं को खेलों के प्रति जागरुक करने के लिए घर घर जाकर जागरुकता अभियान चला रहा है। 

चौ. नीरपाल ने बताया कि युवाओं में खेलों को व्यवसाय से जोड़ने के कड़ी में अगले माह जुलाई के अंत में दिल्ली में रालोद खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेरठ मंडल में खेलो का महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमें सभी तरह के हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे। 

रालोद नेता ने कहा कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक एक दर्जन से अधिक मिनी स्टेडियम बनवा चुके हैं, जिसमें कुश्ती, जिमनास्टिक, कबड्डी, भाला फेंक, तीरंदाजी आदि खेलों की सुविधा होगी। 

प्रेस वार्ता में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान, महानगराध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी, प्रदेश सचिव ओडी त्यागी, वरिष्ठ नेता अमित त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र ढबास, प्रदीप त्यागी, जगराज सिंह बालियान आदि नेता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post