भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भव्य स्वागत





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के गाजियाबाद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में रेडिसन ब्लू होटल के समक्ष आयोजित किया गया।

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारों और पुष्पगुच्छों के साथ श्री अरुण सिंह का अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्टी में जोश और उमंग का विशेष वातावरण देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय स्वागत से श्री सिंह विशेष रूप से अभिभूत दिखे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post