रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ की प्रिंसिपल व प्रतिभा नारायण वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी की फ़ाउंडर प्रेसिडेंट डॉ राजुल सिंह सेक्टर 16 वसुंधरा स्थित विलार्ड पब्लिक स्कूल पहुंची। स्कूल में उनका जोरदार स्वागत हुआ। स्कूल के चेयरमैन अशोक त्यागी ने उनका बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया। अशोक त्यागी ने बताया कि डॉ राजुल सिंह ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एमए, बीएड व पीएचडी की है। वे आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ की प्रिंसिपल हैं और जरूरतमंदों को शिक्षित करने के लिए लंबे समय से अभियान चला रही हैं। इसके लिए उन्होंने प्रतिभा नारायण वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी का गठन भी किया है।
सोसाइटी के माध्यम से वे हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बनारस आदि शहरों में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही हैं। कोई भी समाज या देश शिक्षा के बल पर ही आगे बढ सकता है। भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए हमें हर बच्चे को शिक्षित करना होगा और इस कार्य में डॉ राजुल सिंह अहम योगदान दे रही हैं। डॉ राजुल सिंह ने अशोक त्यागी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जब तक हर बच्चे को शिक्षा का अमूल्य उपहार नहीं मिलेगा तब तक विश्व का ही विकास अधूरा है। देश का हर बच्चा शिक्षित हो और देश विश्व में पुनः शिखर तक पहुंचे, इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा।