राष्ट्रीय सोच के साथ भाजपा-मोदी -योगी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल: सरदार एस पी सिंह





रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद :- भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक व अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की राष्ट्रीय सोच व भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाते सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर व सम्मान देते हुए विगत दो माह में पार्टी के कई बड़े कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम देकर सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल व हौसला भी बढ़ाया है।

श्री सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को संगठित करके पार्टी की विचारधारा को मजबूती से स्थापित किया जा रहा है। १ मई को एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने मानव श्रृखंला बनाने का फ़ैसला लिया था,  पर महानगर अध्यक्ष ने उसमें राष्ट्रीयता के भाव को रेखांकित करते हुए इसके लिए १० मई को तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम करने की इच्छा जताई जिस पर गहराई से विचार कर तैयारी शुरू हो गई और तिरंगा यात्रा का अभूतपूर्व सफल कार्यक्रम हुआ। आपरेशन सिन्दूर के तहत आज पूरे देश में भाजपा ने तिरंगा यात्रा द्वारा देशभक्ति की भावना ने सभी देशवासियों के दिलों में जगह बना ली है। 

श्री सिंह ने बताया कि इसी प्रकार पुण्य श्लोक महारानी अहिल्याबाई की ३००वीं जयंती पर शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया था, पर पार्टी का यह संकल्प पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन तक कैसे पहुँचाया जाए, इस पर मयंक ने साथियों व सहयोगियों से विचारविमर्श करके इस प्रदर्शनी को आधिकारिक अनुमति लेने के बाद रेलवे स्टेशन पर लगवाया जिसको हज़ारों रेल यात्रियों ने भी आते जाते देखा और साथ ही साथ केबिनेट मन्त्री सुनील शर्मा व महापौर सुनीता दयाल व अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। अभी तक शीर्ष नेतृत्व द्वारा जितने भी आयाम महानगर को मिले हैं, सभी को साथ लेकर महानगर अध्यक्ष ने उनको पूर्णतया सफल बनाया है। 

श्री सिंह ने विश्वास जताया है कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल इसी प्रकार से भविष्य में भी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों व विचारधारा व संगठन को मज़बूत बनाएँगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post