भाजपा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह का पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कविनगर में सम्मान किया गया

 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कविनगर द्वारा गुरूवार को भगवान महावीर की जयंती पर वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। रथ यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह स्वागत किया। रथ यात्रा महोत्सव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह भी शामिल हुए। बलप्रीत सिंह का मंदिर समिति की ओर से अतुल जैन आदि द्वारा सम्मान किया गया। 

बलप्रीत सिंह ने सभी को भगवान महावीर की जयंती की बधाई दी और कहा कि भगवान महावीर ने हमें जो मार्ग दिखाया, उस पर चलकर ही मानवता का कल्याण हो सकता है और विश्व की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। भगवान महावीर ने हमें सत्य व अहिंसा के सााि जीओ और जीने दो का संदेश दिया और उनका यह संदेश ही जीवन का असली सार है। सत्य-अहिंसा व जीओ व जीने दो के संदेश को हम जिस दिन अपने जीवन में धारण कर लेंगे, उसी दिन हमारा मानव जीवन सार्थक हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post