चारधाम यात्रा मे‌ हरिद्वार व्यापार संगठनों ने रजिस्ट्रेशन‌ बाध्यता तथा हेली टिकटो की कालाबजरी की रोकथाम हेतु‌ ‌‌नगर विधायक से ‌ ज्ञापन सौंपा




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार नगर के व्यापारी संगठनों द्वारा चार धाम यात्रा में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को समाप्त करने तथा चार धाम यात्रा हेतु हेली टिकटो की काला बाजारी  की रोकथाम हेतु ‌ बोर्ड गठन की मांग की है।                                                  
तीर्थ नगरी हरिद्वार में व्यापारियों का दल महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में नगर विधायक मदन कौशिक से मिला। महानगर व्यापार मंडल ने विधायक मदन कौशिक से मिलकर चारधाम यात्रा प्राधिकरण या बोर्ड के गठन पर जोर दिया। इसके साथ ही यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को समाप्त करने और हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने की मांग की। 

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के हिसाब से सरकार की ओर से सुविधाएं जुटाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले शासन की बैठक में प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव आया था। इसमें चारधाम यात्रा से जुड़े स्टेक होल्डरों ने अपने सुझाव भी दिए थे लेकिन उसके बाद इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। 

कुछ ट्रैवल एजेंसियां ‌द्वारा यात्रियों को भ्रमित कर हेली टिकटों की कालाबाजारी कर यात्रियों को ठगा जाता है। उस पर भी सख्ती से रोक लगानी चाहिए और हेली सेवाएं दे रही कंपनियों के मानक तय होने चाहिए। हेली टिकटो की कालाबाजारी की रोकथाम हेतु कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post