अद्वैत पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे पर समारोह का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे पर दिव्यांग बच्चों के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दिव्यांग बच्चों ने स्लोगंस और प्रेरणात्मक कविताओं के माध्यम से समाज में अपने अधिकारों की मांग करने व समावेशिता लाने के प्रति जागरूक किया। 

स्कूल के अध्यापक मनीराम पाठक ने बताया कि वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन डाउन सिंड्रोम वाले लोगों के अधिकारों और समानता हेतु जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक विकार है। यह विकार व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। इस अवसर पर डीएड कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शेखर यादव, विजय उपाध्याय, प्राची, निखत आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post