परिवार सांवरे का संस्था द्वारा आयोजित फागुन महोत्सव में श्री श्याम भक्ति की मस्ती


◼️खाटू श्याम के भजनों पर हजारों श्याम भक्त घंटों झूमते रहे,


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- परिवार सांवरे  संस्था द्वारा खाटू श्याम बाबा के फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया। फागुन आयो रे श्याम को मेला आयो रे का आयोजन मालीवाडा स्थित वोल्गाा पैलेस में बुधवार 26 मार्च को किया गया। फागुन महोत्सव ने शहर के श्री श्याम प्रेमियों को श्याम रंग में रंग दिया। खाटू श्याम के भजनों पर शहर के हजारों श्याम भक्त घंटों झूम झूम कर आनंद लेते रहे। खाटू श्याम व सालासर भगवान दोनों की कृपा भक्तों पर बरसी। समारोह में  राजनेताओं प्रशासनिक अधिकारियों, समाज सेवी से लेकर आम जनता व शहर के गणमान्य नागरिकों ने परिवार समेत भाग लिया। 

कोलकाता से आए भजन गायक राज पारीक  के भजन मुझे भी खाटू जाना है ने सभी श्याम भक्तों को भाव विभोर कर दिया। जिन लोगों ने आज तक खाटू के दर्शन नहीं करें हैं, उनके अंदर भी भजन सुनकर हारे के सहारे लखदातार की दर्शन करने की इच्छा जागृत हो गई। भजन गायिका रेशमी शर्मा, भजन गायक मनोज शर्मा व आध्यात्मिक गुरू पवन सिंहा के शिष्य करण मल्होत्रा के भजनों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।मंच संचालन भजन गायक गोपाल भारद्वाज ने किया। 

सालासर धाम के मुख्य पुजारी जय पुजारी व चुलकना धाम के संजू पुजारी का पावन सानिध्य भी भक्तों को प्राप्त हुआ। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 56 भोग की 56 थालियां रहीं जो भगवान को भोग के रूप में अर्पित की गईं। 21 निशान भी भगवान को चढ़ाए गए। बाबा का भव्य दरबार के के स्वामी व उनकी टीम ने देशी-विदेशी फूलों से बनाया। श्री जी चरण पादुका समिति के सेवादारों व श्री साईं सेवा परिवार के सेवादारों ने भी सहयोग दिया। फागुन महोत्सव को सफल बनाने में 

अभय गोयल, सीए विशाल गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, विशाल रिंकू गर्ग, अमित गोयल, पंकज सिघल, अरूण अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मौलिक गर्ग, हरिओम स्वामी, शुभम वशिष्ठ, कार्तिक गर्ग, पंकज जिंदल, शिवम गर्ग, वुनीत गुप्ता, पवन शुक्ला, मनोज गोयल, अंशुमान गुप्ता व गौरव शर्मा ने विशेष योगदान दिया और बताया कि संस्था का यही उददेश्य है कि गाजियाबाद से ज्यादा से ज्यादा लोग हारे के सहारे भगवान खाटू श्याम का दर्शन करने जाएं और अपने जीवन को धन्य, सुखी व खुशहाल बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post