रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कविनगर क्षेत्र के आरडीसी में एक मामूली कहासुनी के बाद कारोबारी संजीव गुप्ता के बेटे अभिषेक और भतीजे तुषार की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों घायल हो गए और उनका ब्रेसलेट भी लूट लिया गया।
संजीव गुप्ता ने बताया कि उनका भतीजा तुषार शनिवार रात को आरडीसी स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था, जहां दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। जब तुषार ने अपने चाचा के बेटे अभिषेक और दोस्तों को बुलाया, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।
इस मामले में संजीव गुप्ता ने राजीव शर्मा, दीपक शर्मा समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।