सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल द्वारा स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। स्पोटर्स मीट में स्कूल के कक्षा 3 व 4 के छात्र-छात्राओं ने भाग-लिया। मुख्य अतिथि ऋचा सूद, स्कूल की निदेशक शिलोना अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुधा मुरुगकर व हेडमिस्ट्रेस बबीता चौधरी ने गुब्बारे उड़ाकर व मशाल जलाकर स्पोटर्स मीट का शुभारंभ किया। 

स्पोर्ट्स ड्रिल्स, रिले रेस, स्प्रिंट रेस व हर्डल रेस में सैकडों छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 60 मीटर रेस में बालिका वर्ग में आराध्या सिंह, पहले, इशिका पुरी दूसरे व नित्या तेवतिया तीसरे, बालक वर्ग में विशु बालियान पहले, नियोम राठौर दूसरे व आयुक्त त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। 

200 मीटर रेस बालिका वर्ग में सि़िद्धकशा शर्मा को पहला, वुंदा चौधरी को दूसरा, आरूषि बसनेट को तीसरा, बालक वर्ग में दक्ष साहू को पहला, विहान चौहान को दूसरा व समर्थ वर्मा को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर रेस में तनवी नागर विजेता रही। ध्याना सिंह ने दूसरा व चहक राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में दीपक यादव विजेता रहे। प्रणव भुल्लर ने दूसरा व विराट सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post