अद्वैत पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट डे का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट डे का आयोजन किया गया। स्पोर्ट डे में स्कूल के सभी दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। संस्था की निदेशक  निधि देवेश्वर ने दीप प्रज्वलित कर स्पोर्ट डे का शुभारंभ किया। 

अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने  फ्रोग रेस, सैक रेस, बुक बैलेंसिंग और रस्साकसी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दिव्यांग छात्र.छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। विजयी छात्र.छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मनीराम पाठक, श्याम सुंदर साहनी, शेखर यादव, सुनीता, निखत व प्राची भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post