रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पैराडाइस क्लब की सदस्यों ने रविवार को एक मिसाल कायम की। उन्हेांने बुजुर्गो के साथ कुछ पल बिताये। राजनगर सेक्टर 14 के विश्वकर्मा पार्क में उन्होंने बुजुर्गो का मान-सम्मान किया और अनुभवों का लाभ उठाया। अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बुजुर्गो के साथ विभिन्न मुददों को लेकर चर्चा की। बुजुर्गों ने कहा कि सीखने व शिक्षा लेने की कोई उम्र नहीं होती है।
अतः हमें प्रत्येक दिन कुछ ना सीखते रहना चाहिए और कोई ना कोई शिक्षा अवश्य लेते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा के मूडल अध्यक्ष नीरज त्यागी ने संस्था के कार्यो की सराहना की। बुजुर्गों ने कई प्रकार के खेल का आनंद भी लिया। संस्था की ओर से सभी बुजुर्गो को उपहार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। गति गर्ग, मीनाक्षी बंसल, रेनू अग्रवाल, वंदना श्रीवास्तव, रूचि सिंघल, अल्पना, ऐश्वर्या, पूजा बिंदल, अलका गुप्ता, अनीता निवेटिया, पूनम गोयल, सोनिया आदि भी मौजूद रहीं।