◼️रूद्राभिषेक कराने के लिए 21 फरवरी तक सूचित करना होगा
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को भक्तों की भीड लगेगी। इसी के चलते पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य के नेतृत्व में सभी तैयारियां की जा रही हैं। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार 26 फरवरी को मंदिर गाजियाबाद ही नहीं मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, दिल्ली, गुडगांव, फरीदाबाद आदि से भी हजारों भक्त पूजा-अर्चना करेंगे और महादेव का अभिषेक करेंगे।
शाम 6 बजे से भगवान का रुद्राभिषेक भी होगा। रुद्राभिषेक कराने के लिए बडी संख्या में भक्त आ रहे हैं। अतः जिस भक्त को भी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक कराना हो, वह 21 फ़रवरी तक सूचित करने की कृपा करें ताकि व्यवस्था बनाने में सुविधा रहे। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ताकि भगवान की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के दौरान भक्तों को कोई परेशानी ना हो।