एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य 108 श्री विद्या सागर  महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर अर्हं ध्यान योग प्रणेता मुनि 108 श्री प्रणम्य सागर महाराज की प्रेरणा से एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल कविनगर में मंगलवार को अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। अर्हम ध्यान योग शिक्षकों नेहा जैन, अर्चना जैन, अनुश्री जैन, परीना जैन व प्रद्युम्न जैन द्वारा  अर्हम ध्यान योग कराया गया। स्कूल के सैकडों छात्र- छात्राओं को पंच मुद्रा, अर्हम क्लैप, प्राणायाम, अर्हम नाद व आसन के साथ ध्यान भी कराया गया। 

अर्हम ध्यान योग का इस शिविर का आयोजन अर्ह ध्यान योग शिक्षक व श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संज नगर के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन द्वारा उक्त विद्यालय के सेक्रेट्री अजय जैन व प्रधानाचार्य लता चंद्रा के विशेष सहयोग से किया। प्रद्युम्न जैन  ने बताया  कि अर्हम क्लैप पंच मुद्रा, अर्हम नाद आज के व्यस्ततम जीवन में शारीरिक, मानसिक  भावनात्मक विकास के साथ- साथ अध्यात्मिक विकास के लिए भी एक वरदान है, जिसका लाभ प्रत्येक प्राणी को लेना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post