उप विजेता बनने पर बाल भारती पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम को सम्मानित किया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- बाल भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में स्कूल की क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया। क्रिकेट टीम का सम्मान खेतान पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तर प्रदेश वेस्टर्न स्टेट स्टेयर्स यूथ स्पोटर्स चैंपियनशिप की आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में उप विजेता रहने पर किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सपना नायर व एचओडी संगीता चौहान ने टीम में शामिल सभी खिलाडियों व क्रिकेट कोच अनीस मलिक को सम्मानित किया। 

कोच अनीस मलिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश वेस्टर्न स्टेट स्टेयर्स यूथ स्पोटर्स चैंपियनशिप का आयोजन खेतान पब्लिक स्कूल में 6 से 8 दिसंबर तक हुआ था। चैंपियनशिप की क्रिकेट प्रतियोगिता के फइनल में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने दो लीग मैच में विजयी रहने के बाद सेमीफाइनल में मेजबान खेतान पब्लिक स्कूल को हराया था। फाइनल में टीम को अंतिम गेंद पर राव कासल पब्लिक स्कूल से हार मिली थी। स्कूल के रैयांस जैन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व इशान गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post