न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल व विशाल इंटरनेशनल स्कूल फाइनल में भिडेंगे





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार पांचवें अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। वहीं विशाल इंटरनेशनल स्कूल ने भी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। गुरूवार को पहला सेमीफाइनल विशाल इंटरनेशनल स्कूल व गुरूकुल द स्कूल के बीच हुआ। विशाल इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 8 ओवर में 7 विकेट पर 91 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच हेमंत ने 19 गेंद पर 6 छक्कों व दो चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। 92 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरूकुद द स्कूल की टीम 8 ओवर में 8 विकेट पर 75 रन ही बना पाई व 16 रन से मैच हार गई। 

दूसरा सेमीफाइनल मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल व जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी की व 7.3 ओवर में 53 रन पर आउट हो गई। हर्ष ने 2 ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट लिए। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने 54 रन का लक्ष्य 3.2 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। निमिष ने 10 गेंद पर 2 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाए। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने बताया कि न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल का फाइनल में विशाल इंटरनेशनल स्कूल के साथ मुकाबला होगा। फाइनल 10-10 ओवर का होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post