रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पांचवें अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। फाइनल मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल व विशाल इटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। 9 विकेट की आसान जीत के साथ न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल में टॉस जीतकर विशाल इंटरनेशनल स्कूल निर्धारित 10 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गया। निशान्त नेे 23 गेंद पर 8 छक्कों तथा एक चौके की मदद से 53 रन की पारी खेली।
सक्षम ने 14 रन द ेकर 4 विकेट झटके। ओम चौधरी ने एक विकेट लिया। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल ने 7.3 ओवर में ही एक विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की व टूर्नामेंट जीत लिया। ओम चौधरी ने नाबाद 37 व निमेष चौधरी ने नाबाद 38 रन बनाए। औम चौधरी को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। बेस्ट बैटसमैन विशाल इन्टरनेशनल स्कूल के हेमन्त व बैस्ट बॉलर न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के हर्ष रहे।
स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह शिशोंदिया, स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किए।