रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- इटारसी में आयोजित भारतीय सैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मीटिंग में मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मीटिंग में राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय जयप्रकाश सैन के निधन के बाद खाली हुए राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर गाजियाबाद जिले के पूर्व में प्रदेश महामंत्री वीर सिंह सैन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष रहे बाबूलाल सैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि गाजियाबाद निवासी सतीश कुमार सैन को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज राठौर एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति तक की जिम्मेदारी बाबूलाल सैन को सौंपी है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।