रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा मंगलवार की रात्रि ठंड से सिकुड रहे लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को कबंलों का वितरण किया गया।
संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष ठंड के मौसम में कंबल वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी सर्दी बढ रही है और ठंड में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए ही राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 की सदस्याओं द्वारा जरुरतमंद लोगों में कम्बल बांटे गए।
संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने भी सुशीला, रेखा, मंजू, नूतन, मधू, मोनिका, दीप्ति भुवालका आदि ने भी कंबल वितरण में सहयोग दिया।