गाज़ियाबाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने देखी फिल्म द साबरमती: राजू छाबड़ा





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार शाम 5:30 बजे पीवीआर आपूलेंट मॉल, चौधरी मोड, गाज़ियाबाद में फिल्म "द साबरमती" का व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों को दिखाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा उपस्थित रहे।

राजू छाबड़ा ने बताया कि व्यापारी भाइयों का भरपूर साथ मिला, जिसके कारण पिक्चर हॉल छोटा पड़ गया और कई व्यापारी भाइयों ने सीढ़ियों पर बैठकर फिल्म देखी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी भाइयों का धन्यवाद किया और उनके प्यार और साथ की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post