अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट के नेतृत्व में एसडीएम सदर अरूण दीक्षित सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मंगलवार देर रात्रि भ्रमण में जनपद के विभिन्न स्थलों पर नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत द्वारा संचालित रैन बसेरों एवं अलाव स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। 

जिसमें ठहरे हुए व्यक्तियों से रैन बसेरों में की गयी व्यवस्था की जानकारी ली गयी व सड़कों पर सो रहे निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को जोनल अधिकारियों के माध्यम से रैन बसेरे में पहुँचाया गया।  औचक निरीक्षण के दौरान स्थायी रैन बसेरा, पुराना बस अड्डा गाजियाबाद, नासिरपुर फाटक निकट रेलवे क्रासिंग, गाजियाबाद सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post